होली विशेष - 48
हमरे अँगनवा में आजा क्न्हाई
मुरली की तान तनिक छेड जाओ क्न्हाई
हमरे नयनवा में आजा मोहनवा
मुरली की तान तनिक छेड जाओ क्न्हाई
साँवरी मूरत मोहनी मूरत लागे तोरि
बाँकी चितवन कारी कजरारी
हमरे नयनवा में आजा मोहनवा
मुरली की तान तनिक छेड जाओ क्न्हाई ।
अरुण अधर पर साजे बसुरिया
मुख पे साजे बिलसति गुलाल की धुरिया
हमरे नयनवा में आजा मोहनवा
मुरली की तान तनिक छेड जाओ क्न्हाई
मोर मुकुट सिर, उर बनमाला
कर पर सोहे पिचकरि यसोदा के लाला
हमरे नयनवा में आजा मोहनवा
मुरली की तान तनिक छेड जाओ क्न्हाई ।
बृन्दाबन में धेनु चरावे
गिरिधर मितवा रंग खिलावे
हमरे नयनवा में आजा मोहनवा
चितवन का जादू तनिक चला जाओ ।
हमरे नयनवा में आजा मोहनवा
मुरली की तान तनिक छेड जाओ क्न्हाई
ज्योति किरण रतन
लखनऊ उत्तर प्रदेश
05 अप्रैल 2020 को महिला उत्थान दिवस पर आयोजित
कवयित्री सम्मेलन, फैंशन शो व सम्मान समारोह में आपको
सादर आमंत्रित करते हैं।
पत्रिका के साप्ताहिक आयोजनो में करें प्रतिभाग
शार्ट फिल्म व माडलिंग के इच्छुक सम्पर्क करें 7068990410
Social Plugin