होली विशेष -12
फागुन में आई होली है
मस्ती में झूमें टोली है।
रंगों की बौछारें देखो
भींगीे सजनी की चोली है।
सैया जी बहियाँ है थामें
गोरी अब पी की हो ली है।
खायेंगे सब मीठे व्यंजन
लेकर रंगों की झोली है।
अंकित है सबके माथे पर
कितनी सुंदर ये रोली है।
मनभावन लगती यह कितनी
फूलों की रंगत घोली है।
मिलजुल कर सबसे है रहना
सबको पूनम अब बोली है।
*पूनम सिन्हा श्रेयसी पटना
05 अप्रैल 2020 को महिला उत्थान दिवस पर आयोजित
कवयित्री सम्मेलन, फैंशन शो व सम्मान समारोह में आपको
सादर आमंत्रित करते हैं।
शार्ट फिल्म व माडलिंग के इच्छुक सम्पर्क करें 7068990410
Social Plugin