निर्भया की माँ को सलाम
दिया उसने देश को पैगाम
हमारी बेटियों की सुरक्षा रहे
ऐसी हमारी व्यवस्था बने
भेड़ियों को डर हो कानून का
महिलाओं को विश्वास हो न्याय का
बेटियों की अस्मत लूट रहे हैं
हैवान बेखौफ घूम रहे हैं
बेटियों की अस्मत से कोई खिलवाड़ हो
तो दुष्कर्मियों को फांसी की सजा हो
न्याय व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए
अपराधियों को इतना समय नहीं देनाचाहिए
ये लड़ाई अभी बंद नहीं हुई है
ये धरती दुष्टोंसे भरी हुई है।
हम सब को जागरूक रहना हैं
बेटियों का जीवन सुरक्षित रखना है।।
आशा जाकड़
9754969496
Social Plugin