गुनहगार जब नोंच रहे थे लड़की का सम्मान
निर्भया की चींखो से सन्न था पूरा हिन्दुस्तान
कैसे कोई नीच करम की हदे पार कर सकता है
दर्द सोच कर उस बच्ची का आज भी तन मन कंपता है
सजा मिली है आज दरिन्दो को पर कितना समय लगा
न्याय नींद से जागा तो पर क्यों न्याय में समय लगा
दुआ कीजिए नही दुबारा फिर कोई निर्भया दुख पाये
सजा गुनहगारो के मन में ड़र,दहशत कुछ उपजाये
शालिनी शर्मा
गाजियाबाद उप्र
Social Plugin