कोरोना का वायरस,मिट जायेगा यार।
इंसानों का वायरस,मुश्किल है उपचार।।
व्यभचारी को हो गयी,फांसी देखो यार।
ऐसे लोगो के लिये,बचा यही उपचार।।
तन मन दोनों साफ ही,कोरोना की हार।
भारतवासी सोच लो,कर लो तनिक विचार।।
कोरोना से तुम बचो,मिल कर करना जंग ।
हाथ साफ करते रहो,दूर रखो सब अंग ।।
कोरोना भी डर गया,भारत से श्रीमान ।
सयंम समन्वय संग है,जनता बड़ी महान।।
विजय मिश्र दानिश
9413561041
Social Plugin