आधुनिक जीवन ज्यो ज्यो विकास के पथ पर है, जरूरतें और कार्य की जरूरत भी दिन प्रति बढ़ रही है, पुरानी कला की कारीगरी नया रूप लेकर पुनः देश दुनिया मे अपना स्थान बना रही है। महिलाएं भी इस तकनीकी शिक्षा से घर बैठे बिना स्टॉक जमा किये अच्छी कमाई कर रही है, कर सकती हैं। डिजाइनर कपड़ो की मांग आज हर घर पर है, किसी डिजाइनर से सुंदर ड्रेस बनवा कर ऑनलाइन फेसबुक या व्हाट्सएप ग्रुप में डालकर ऑर्डर ले।
आपकी रसोई:- पापड़, मूंग बड़ी ,आलूपापड,सेवई, रखिया बड़ी, सोया बड़ी, आदि ऑर्डर पर बनाये।
ऑनलाइन क्लासेस का चलन बड़े शहरों में आजकल बहुत है, फिटनेस क्लासेस, कुकिंग क्लासेस, पेंटिग क्लासेस ,ब्यूटी पार्लर की क्लास ऑनलाइन चंल रही हैं।
मेहंदी लगाना आजकल बेहद कलात्मक हो गया, घर और क्लासेस दे। यदि सिलाई का हुनर है, तो पुरानी बनारसी, सिल्क, चंदेरी आदि पर डिजाइनर कपडे सिले।
सिलाई प्रशिक्षण, पेंटिग प्रशिक्षण, संगीत प्रशिक्षण, भी दिया जा सकता है। और एक कार्य जो ममत्व पूर्ण है, #डे_केयर चलाना। मेरी बेटी हैदराबाद में विप्रो कम्पनी में जॉब करती है, माँ बनने के बाद वह ऑफिस नही जा पाती थी, फिर उसके पड़ोस की एक लेडी ने कहा "आप अपनी बच्ची मेरे घर छोड़ दे" उसकी सारी जरूरत का सामान भी दे दे, शाम 5 के बाद आप के जायँ, मेरी बेटी ने बिना मन के मजबूरी वश, बच्ची को छोड़ना शुरू किया, 5 हजार महीने में, तब उस लेडी के पास एक भी बच्चा नही था, उसकी लगन और ममत्व से अब 20 बच्चो का "डे केयर" उसने घर पर ही डाल लिया, नौकरी पेशा महिलाएं अपने बच्चे उधर छोड़ जाती हैं, महिलाओं के पास बहुत हुनर हैं, विभिन्न कलाएं हैं, बस दृढ़ संकल्प की कमी है।
डॉ नीरज अग्रवाल नन्दिनी
बिलासपुर(छत्तीसगढ़)
डॉ नीरज अग्रवाल नन्दिनी
बिलासपुर(छत्तीसगढ़)
Social Plugin