सपना कार्यक्रम के तहत
दिल में सपने संजोकर
कर रही हूँ तेरा इन्तजार
सिर्फ तु ही तो कर सकेगा
मेरे दिल के सपनों को साकार ।
ख्वाहिश नहीं दिल में मेरे
बड़े बड़े ख्वाबों और अरमानों की
सिर्फ सुकून और शान्ति की
चाहत लिए अपेक्षा में हूँ तेरे आने की ।
पुजारिन हूँ रोज तेरी पुजा करती
बार बार तेरा ही नाम जपती
क्योंकि.. सिर्फ तु ही कर सकेगा
मेरे दिल के सपनों को साकार ।।
कल्पना देवी आत्रेय ,कलियाबर असम ।।
Social Plugin