वर्ष-3 अंक -1 जनवरी 2021 से मार्च 2021
साथियों, आओ ईश्वर का धन्यवाद करें,
भक्ति, शक्ति से, जीवन को आबाद करें।
ईश्वर ने यह सुंदर जिंदगी दी है हमको,
परमात्मा प्रति कृतज्ञता का एहसास करें।
साथियों, आओ………….
ईश्वर महान् हैं, और त्रिलोक के स्वामी,
ईश्वर सर्वशक्तिमान हैं और अन्तर्यामी।
खुशी मांगे भिक्षा में, अपने मालिक से,
तन मन से दूर हम, सारा अवसाद करें।
साथियों, आओ……………
ईश्वर करते सदा, हम सबकी देखभाल,
इस सुंदर सृष्टि का, रखते पूरा ख्याल।
हर दुख दर्द से इंसान को उबाड़ लेते हैं,
खुद को दुर्गुणों, व्यसनों से आज़ाद करें।
साथियों, आओ…………….
प्रभु की कृपा से सूरज, चांद निकलते,
वन उपवन, प्यारे प्यारे फूल खिलते।
अथाह सागर से नदियां भी मिलती हैं,
अंतरात्मा से हम ईश्वर जिंदाबाद करें।
साथियों, आओ…………….
ईश्वर एक है, जगत पर है सर्वाधिकार,
जो मानता है, पाता है ईश्वर का प्यार।
ईश्वर हमारे मन मंदिर में ही रहते हैं,
खुद को भूल, एकबार उनको याद करें
साथियों, आओ……………
- राजेश सतपते,
उप्पूगुडा, शिवाजी नगर,
हैदराबाद
फोन :नं: 9133700470

Social Plugin