साहित्य सरोज पत्रिका द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयोजित प्रगति भारत महोत्सव में एक शाम गोपालराम गहमरी के नाम कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें गोपालराम गहमरी के जीवन, जासूसी कहानीयों पर चर्चा एवं काव्यपाठ का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से आये साहित्यकारों एवं कलाकारों का सम्मान किया जायेगा। सम्मान हेतु जानकारी देने के लिए रेनुका सिंह स0 प्रधान संपादक लखनऊ
ओम जी मिश्र, सहायक संपादक, लखनऊ ,ज्योति किरण रतन प्रभारी सांस्कृति मंच,लखनऊ, बिलासपुर प्रभारी डॉ शीला शर्मा को नामित किया गया है।
इस कार्यक्रम में सहयोग राशि 1000 रूपये एवं 500 रूपये रखी गई है। सहयोग करने वाले साहित्यकारों एवं अतिथियों को पत्रिका की तरफ से स्मृति चिन्ह एवं सम्मान प्रदान किये जायेगें। विशेष जानकारी के लिए आप 9451647845 पर काल कर सकते हैं।

Social Plugin