अलविदा- नीलम शर्मा

साहित्‍य सरोज पेज को फालो करें  https://www.facebook.com/sarojsahitya.page/
चैनल को सस्‍क्राइब कर हमारा सहयोग करें https://www.youtube.com/channe/UCE60c5a0FTPbIY1SseRpnsA


 


प्रिय अलविदा तुमको
मेरा नमन तुमको
साथ मेरा तुम्हारा 
था यहीं तक
अब कभी याद आओगे
तो बहेंगे बस आंसू
इस उदास दिल का 
सहारा बनेंगे ये आंसू
अब न मुलाकात ही होगी
न इन्तजार ही होगा
अलग अलग मंजिल के ही तो
हम दोनों थे मुसाफ़िर
न तुमसे अब  कोई
गिला होगा न कोई शिकवा
अफ़सोस है तो बस यही
जिसे दिल में जगह दी
वही उस दिल को समझ न पाया
दूरी का अब क्या
जब नजदीकी में ही फासला था


नीलम शर्मा विकासनगर देहरादून