एक गांव में दो भाई रहते थे। राम और श्याम ।दोनों भाई किसान थे ।वह अपनी मेहनत और लगन से सारे गांव में प्रसिद्ध थे। सारे गांव के लोग उन दोनों भाई से बहुत जलन करते थे। क्योंकि उन लोगों की खरबूजे का बिजनेस बहुत जोरों पर चल रहा था। दूर-दूर से व्यापारी आते और उसके खरबूजे को लेकर शहर को जाते ।और वहां पर लोग बेचते थे।
एक साल उस गांव में बहुत जबरदस्त बाढ़ आया था। जब बाढ़ चला गया तो खरबूजे के सीजन में दोनों भाई मिलकर बहुत सुंदर ढंग से खरबूजे की खेती की है। और उस साल बहुत सुंदर मुनाफा हुआ दोनों भाई बहुत मिलनसार व्यक्ति थे। वह अपना काम खुद अपने में समझ कर किया करते थे। उसी गांव में एक रामप्रवेश नाम का एक किसान रहता था। जो उन लोगों की तरक्की देख कर बहुत ईर्ष्या करता था।
एक दिन की बात है। जब राम और श्याम का खेत फसलों से लबालब था। तो रामप्रवेश ने क्या किया कि रात के अंधेरे में वहां जाकर सारी फसल को ट्रैक्टर से रौद डाला। और चुपके से घर चला आया। जब दोनों भाई अपने खेत पर गए तो देखें कि सारी फसलें बर्बाद हो गई है। उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया वह बेचारे वहीं बैठ कर रोने लगे कि हमारे साल भर की कमाई बर्बाद हो गई।जब पुलिस को खबर किया गया तो पता चला कि यह सब रामप्रवेश का करा धरा हैउसको पुलिस पकड़ ले गई और जेल भेज दिया गया। इसीलिए किसी को देखकर जलन नहीं करना चाहिए अपनी सूझबूझ मेहनत से पैसा कमाना चाहिए।
उपेंद्र अजनबी
सेवराई गाजीपुर उ प्र
मो - 7985797683
Social Plugin