सावन -इंदु अमरोहा

आप का इस बेवसाइट पर स्‍वागत है।  साहित्‍य सरोज पेज को फालो करें(  https://www.facebook.com/sarojsahitya.page/
चैनल को सस्‍क्राइब कर हमारा सहयोग करें https://www.youtube.com/channe /UCE60c5a0FTPbIY1SseRpnsA


 


साथी एसा चाहिए जो पूरा साथ निभाए
साथ न उसका दीजिए दुख बीच काम न आए


लहराए संग बन समीर देवे जो शीतलता
दुख सुख मे हो साथ सदा दुख की न बिजली ढाए


रेतीले से जीवन मे सदा जो फूल खिलाए
दुखियारे मौसम मे भी सुख के सावन सा छाए


घोर घटाए घिर जाए जब आँगन हो अंधियारा 
सूरज की आभा को लिए भोर किरण बन आए


इंदु मन हो सेज रवी साथी जो ऐसा पाए
साथी वो काँटों में भी फूलों की नरमी लाए


 



इंदु अमरोहा